नरेंद्र मोदी आज फिर बिहार के पूर्णिया में

गौर हो कि भाजपा ने लोक जनशक्ति पार्टी से चुनाव पूर्व गठबंधन किया है, वहीं लालू प्रसाद यादव की राष्ट्रीय जनता दल का कांग्रेस के साथ गठबंधन हो गया है। राजनीतिक माहौल के बदलते समीकरणों के आधार पर कहा जा रहा है कि मोदी की यह रैली बेहद महत्वपूर्ण है।
राम विलास पासवान की पार्टी लोजपा बिहार की सात सीटों पर तो भाजपा 33 सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं कांग्रेस 13 तो राजद 27 सीटों पर चुनावी मैदान में उतर रही है।
चुनाव के पहले भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की दो लिस्ट जारी कर दी है तो वहीं कुछ सीटों पर विवाद अब भी कायम है। हालांकि भाजपा के बड़े नेताओं की सीटों की अभी तक घोषणा नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि पार्टी की लखनऊ और वाराणसी सीट पर अभी विवाद है लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इन बातों से इनकार किया है।












Click it and Unblock the Notifications