नीतीश के बड़बोले मंत्री ने मोदी को अपशब्द कहे

nitish kumar
पटना। बिहार की सत्ताधारी पार्टी जनतादल यूनाइटेड के मंत्रियों को इन दिनों नमो मंत्र के उच्चारण की आदत पड़ गई है। कोई(शिवानंद तिवारी) उनके सम्मान में नमो-नमो कर रहा है तो कोई अपनी भड़ास निकाल रहा है।एनडीए से अलग होने से बाद से जेडीयू और बीजेपी में तकरार बढ़ गई है। नीतीश के बड़बोले मंत्री ने बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बोलने से बिल्कुल नहीं हिचक रहे है। जेडीयू नेता और बिहार की नीतीश सरकार में कृषि मंत्री नरेंद्र सिह ने तो मोदी को देश का सबसे बड़ा आतंकी कह दिया।

बोलते वक्त इन नेताओं को अपनी जुबान पर कंट्रोल नहीं रहा पाता, तभी तो वो भूल जाते है कि वो किसी मर्यादित पद पर बैठे है। ऐसे में उनकी ये बदजुबानी ना केवल उन की छवि को नुकसान पहुंचाएगी, बल्कि पार्टी की छवि भी इस तरह के बयानों से बिगड़ती है। बिहार सरकार के मंत्री नरेंद्र सिंह ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकी बताते हुए कहा कि वह देश के लिए बड़ा खतरा हैं। उन्होंने कहा कि मोदी के सत्ता में आने को लेकर गरीब और अल्पसंख्यक डरे हुए हैं।

मोदी पर तीखे हमले करते हुए नीतीश के मंत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश के सबसे बड़े आतंकी हैं। समाज में जो भी गुंडा, बदमाश, रंगबाज होता है, वह अपने साथ तीन-चार बदमाशों को लेकर चलता है। गौरतलब है कि इससे पहले भी नरेंद्र सिंह ने मोदी को हिटलर बताते हुए कहा था कि मोदी की सत्ता संभालने की आशंका को लेकर देश की 90 फीसदी गरीब जनता भयभीत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+