बिहार चुनाव 2015 :वे सभी बातें जो आपको जानना चाहिए
पटना। मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ नसीम जैदी ने आज बिहार चुनाव के लिए तारिखों का ऐलान कर दिया। चुनाव पांच चरणों में होंगे जो 12 अक्टूबर से शुरु होकर 5 नबंवर तक चलेंगे। वहीं मतगणना 8 नबंवर को होगी। दीवाली और छठ जैसे बड़े पर्वो को देखते हुए चुनाव की तारिखों का ऐलान किया गया है।
बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कुल 243 सीटों पर वोटिंग होगी। बिहार चुनाव में जहां भाजपा की मोदी लहर दांव पर लगी है तो वहीं जनता परिवार अपनी इज्जत बचाने में। ऐसे में बिहार की कुल 6.68 करोड़ मतदाता इनका फैसला करने के लिए वोट डालेगी। बिहार चुनाव में वोट डालने से पहले आपको चुनाव से जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे मे् जरुर जान लेना चाहिए।

बिहार चुनाव से जुड़ी अहम बातें
पांच चरणों में डाले जाएंगे वोट। कुल 6.68 करोड़ मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला। त्यौहारों को देखते हुए हुआ तारिखों का चयन। तारिखों के ऐलान के साथ ही आचार संहिता लागू।

बिहार चुनाव से जुड़ी अहम बातें
बिहार में 38 जिले में से 29 नक्सल प्रभावित माने जा रहे हैं। इसी को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। केंद्र से पूरी फोर्स लगाई जाएगी। सभी बूथों के लिए अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे।

बिहार चुनाव से जुड़ी अहम बातें
16 सितंबर से शुरु की जाएगी चुनाव प्रक्रिया। अंतिम 48 घंटे के लिए टीवी विज्ञापन पर रोक लग जाएगी।

बिहार चुनाव से जुड़ी अहम बातें
पहली बार ईवीएम मशीन पर उम्मीदवारों के नाम के साथ-साथ उनकी तस्वीर भी होगी। हर विधानसभा में दो मॉडल पोलिंग बूथ होंगे।

बिहार चुनाव से जुड़ी अहम बातें
हेलीकॉप्टर, घुड़सवार पुलिस बल, मोटर बोट से भी चुनाव के दौरान निगरानी रखी जाएगी। पेड न्यूज और वोट के लिए पैसे देने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाएगी।

बिहार चुनाव से जुड़ी अहम बातें
चुनाव आयोग वीडियो गेम्स पर भी नजर रखेगा। लोगों को लाइसेंसी हथियार जमा कराने होंगे। चुनाव आयोग की पैनी नजर होगी वोटो के खरीद-फरोख्त पर।

बिहार चुनाव से जुड़ी अहम बातें
बिहार विधानसभा में सिंगल विंडो सिस्टम चालू किया गया है। ताकि चुनाव प्रचार के दौरान 36 घंटे के अंदर इजाजत दी जा सके। मतदाता सूची में हर प्रत्याशी की फोटो लगी होगी।

बिहार चुनाव से जुड़ी अहम बातें
हर विधानसभा के लिए दो मॉडल पुलिस स्टेशन स्थापित किया जाएगा। सुरक्षा पर आयोग खास नजर रखेगा।












Click it and Unblock the Notifications