बिहार में भाजपा को झटका देने की तैयारी में मुकेश सहनी, तैयार कर रहे मास्टर प्लान

बिहार में बोंचहा सीट पर उपचुनाव की वजह इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। 12 अप्रैल को बोचहा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं।

पटना, 21 मार्च 2022। बिहार में बोंचहा सीट पर उपचुनाव की वजह इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। 12 अप्रैल को बोचहा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। मुकेश सहनी भारतीय जनता पार्टी के ख़िलाफ़ अपनी चुनावी रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। ग़ौरतलब है कि मुकेश सहनी नीतीश सरकार में मंत्री हैं और उपचुनाव के लिए जदयू एनडीए में सहयोगी भी हैं। बोंचहा विधानसभा सीट पर किसी भी क़ीमत पर चुनाव लड़वाने की बात मुकेश सहनी ने पहले ही कर चुके हैं। इस बाबात उन्होंने अपनी विकासशील इंसान पार्टी से अमर पासवान की उम्मीदवारी का ऐलान भी कर दिया है। वहीं दूसरी ओर बोंचहा सीट पर भाजपा ने अपने उम्मीदवा की घोषणा कर दी है।

आरजेडी से वीआईपी मिला सकती है हाथ

आरजेडी से वीआईपी मिला सकती है हाथ

भारतीय जनता पार्टी ने बोंचहा सीट से बेबी कुमारी को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। बोंचहा सीट पर उपचुनाव की वजह से एनडीए गठबंधन में तकरार होती हुई नज़र आ रही है। भारतीय जनता पार्टी और विकासशील इंसान पार्टी आमने-सामने आ चुकी है। सूत्रों की हवाले से खबर आ रही है कि मुताबिक मुकेश सहनी इस बार भाजपा को पटखनी देने के लिए प्लान तैयार कर रहे हैं। इस बाबत वह विपक्षी दल आरजेडी से हाथ मिला सकते हैं। इसके साथ वह आरजेडी की टिकट पर अमर पासवान को चुनाव लड़वा सकते हैं। ग़ौरलतब है कि मुकेश सहनी ने यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को ख़िलाफ़ 53 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारा था। अब बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव में 7 सीटों पर भाजपा के ख़िलाफ़ अपने उम्मीदवारों को उतारने की घोषणा कर चुके हैं।

बोंचहा विधानसभा सीट परहोंगे उपचुनाव

बोंचहा विधानसभा सीट परहोंगे उपचुनाव

मुकेश सहनी ने अमर पासवान को पहले ही बोंचहा सीट से उम्मीदवार बनाने की घोषणा कर दी थी। उन्हें ये उम्मीद थी कि उनकी घोषणा पर एनडीए मुहर लगा देगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश सहनी को झटका देते हुए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी। भाजपा उम्मीदवार की घोषणा होने के बाद बाद अब मुकेश सहनी आरजेडी से हाथ मिलाकर भाजपा को झटका देने की रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। आपको बता दें कि 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मुसाफिर पासवान ने बोंचहा सीट से जीत दर्ज की थी लेकिन उनकी मौत के बाद यह सीट खाली हो गया था और अब उपचुनाव होने जा रहा है।

बिहार में सत्ता परिवर्तन के आसार

बिहार में सत्ता परिवर्तन के आसार

बिहार के सियासी गलियारों में यह भी चर्चा ज़ोरों पर है कि भारतीय जनता पार्टी कैबिनेट से मुकेश सहनी की छुट्टी करना चाहती है। वहीं दूसरी तरफ़ भाजपा के रिश्ते जदयू से बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में बिहार में विधानसभा सीटों का आंकड़ा समझना बहुत ही ज़रूरी है क्योंकि ज़रा सी भी चूक हुई तो बिहार में सत्ता पलट सकती है। आपको बता दें कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 242 सीटों पर सदस्य हैं लेकिन एक सीट अभी खाली है। वहीं बिहार में सत्ता पर क़ाबिज़ होने के लिए 122 सीटों की ज़रूरत होती है, जिसमें एनडीए गठबंधन के पास 127 विधायकों का समर्थन है। वहीं विपक्ष के पास 115 विधायक हैं, आंकड़ों की बाज़ी ज़रा सी भी पलटी तो बिहार में सत्ता परिवर्तन हो सकता है। सूत्रों की मानें तो मुकेश सहनी जोड़-तोड़ की राजनीति कर सत्ता परविर्तन की भी रणनीति तैयार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बिहार के CM नीतीश कुमार पर भड़क गए केंद्रीय मंत्री , किस बात से गिरिराज सिंह को लगता है डर ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+