नाग और नेता मिले तो नेता को गोली मार देना: पप्पू यादव
पटना। ज्यों-ज्यों बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आ रही है उसी रफ्तार से राजनीतिक दलों और राजनेताओं केबीच की जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। चुनाव से पहले नेताओं के एक दूसरे पर हमले करना कोई नई बात नहीं है, लेकिन भाषा की मर्यादा को लांघने से पहले इन नेताओं को सोचना चाहिए।

इस बार हमला आरजेडी से निकाले गए मधेपुरा से सांसद और जन अधिकार मोर्चा के अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की ओर से हुआ है। पप्पू यादव ने राजनेताओं को कठघरे में खड़ा कर दिया। उनपर सवाल खड़ा कर दिया। हलांकि वो ऐसा करने से ये भूल गए है वो भी राजनीति ही कर रहे हैं।
पप्पू यादव ने नेताओं को भद्दी भद्दी गालियां दीं। उन्होंने नेताओं को सांप से भी खतरनाक बताया। जहानाबाद में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मेरा बस चले तो सभी नेताओं के खिलाफ शूट एंड साइट का ऑर्डर दे दूं। नेता सांप से भी खतरनाक होता है। अगर आपको नेता और सांप दोनों मिल जाएं तो सांप को छोड़ दीजिए नेता के कंठ पर लात देकर मारिए।
उन्होंने कहा कि इन नेताओं की वजह से ही हमारी सोसायटी को कमजोर हो रही है। ऐसा विवादित बयान देने के बाद भी उन्हें अपने बोल पर कोई पछतावा नहीं। उन्होंने कहा कि मैंने किसी पब्लिक प्लेस पर गालियां नहीं दी हैं। मेरी बातों को रिकॉर्ड नहीं किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications