मोदी पर बरसे लालू, कहा गुजरात का पाप धोने वाराणसी आए नमो

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने कहा कि नरेन्द्र मोदी गुजरात का पाप धोने के लिए वाराणसी आए हैं। उन्होंने मोदी की आलोचना करते हुए कहा कि मोदी वाराणसी पाप धोने आए है, लेकिन उनका पाप धुलने वाला नहीं है।
पढ़े-क्या इसबार इन नेताओं को वोट देंगे आप?
यूनाईटेड मुस्लिम मोर्चा के नेता और पूर्व सांसद डॉ. एजाज अली को राजद में शामिल कराने के बाद वे मीडिया से बातें करते हुए लालू ने कहा कि नमो ने जैसा काम किया है उसकी माफी नहीं हो सकती। मोदी पर हमलावर रुख अपनाते हुए लालू ने कहा कि उन्हें न तो भगवान के दरबार में माफी मिलेगी और न ही जनता के दरबार में।
मोदी के साथ-साथ लालू ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आडवाणी पाकिस्तानी रिफ्यूजी हैं। इसी कारण मुसलमान उनके निशाने पर रहते हैं। बिहार में नमो मंत्र की लहर से इंकार करते हुए लालू ने कहा कि बिहार में सिर्फ राजद-कांग्रेस गठबंधन की हवा है। उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश कोई फैक्टर नहीं हैं। हमारे सामने कोई लड़ाई में नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications