दीवाली: बाजार में मोदी रॉकेट, नीतीश बम की डिमांड
पटना (मुकुंद सिहं)। पटना सिटी पटाखे का सबसे बड़ा बाजार है। दीवाली के लिये पटाखों की दुकानें सज चुकी हैं और खास बात यह है कि इस बार फिर मोदी बम और नीतीश रॉकेट की डिमांड सबसे ज्यादा है।
लालू-नीतीश ने सूझ-बूझ से किया भाजपा का मुकाबला
यहाँ हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पटाखों की दुकान सज चुकि हैं। दुकानदारों का मानना है कि इस बार का दीवाली विशेष है, क्योंकि चुनाव का परिणाम भी ठीक दीवाली से दो दिन पहले निकलने वाला है। दीवाली को लेकर इस बार भी पटना में 200 से ज्यादा पटाखे के होलसेल दुकानें सजी हैं और कारोबारी उम्मीद भरी नजरों से ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं।
कारोबारियों में अब तक निराशा इस बात से है कि कोई भी दल के नेता अब तक पटाखे का एडवांस बुकिंग कराने नहीं पहुंचे हैं। कारण जो भी हो लेकिन जीत से पहले नेताजी भी पूंजी फंसाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। सबसे बड़ी बात है कि पटाखे बाजार में भी ग्राहक नरेंद्र मोदी और नीतीश को नहीं भूल रहे हैं कई ऐसे ग्राहक मिले जो मोदी नीतीश ब्रांड के पटाखे की डिमांड कर रहे थे, लेकिन दुकानों में राजनीतिक चेहरे वाले पटाखे नहीं मिल पा रहे हैं।
वहीं हीरो -हीरोइन का क्रेज पटाखे मंडियों में देखने को मिला कैटरीना, करीना, सोनाक्षी, रणवीर कपूर की तसवीरों वाले पटाखे खूब बिक रहे हैं। दुकानदारो कि मानें तो तेज आवाज वाले पटाखे और बम की डिमांड काफी कम है, वहीं रौशनी और रंग-बिरंगी लाइट वाले पटाखे खूब बिक रहे हैं।
बिक्री कम होने का कारण साफ तौर पर मंहगाई का असर है जिसके कारण ग्राहक अपना बजट बिगाड़ना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। कारोबारियों में दीपावली को लेकर पहले से उत्साह होता था लेकिन इस बार कारोबारियों को निराशा हाथ लगी है। सभी ने लाखों रुपये की पूंजी लगाकर दुकानें सजायी हैं।













Click it and Unblock the Notifications