17 दिन बाद बिहार में मिली लापता गोरखपुर-मुजफ्फरनगर पैसेंजर ट्रेन

नयी दिल्ली। 17 दिनों से लापता गोरखपुर-मुजफ्फरपुर पैसेंजर ट्रेन आखिरकार 17 दिनों के बाद मिल ही गई। बिहार के एक रेल मंडल से लापता गोरखपुर-मुजफ्फरपुर पैसेंजर ट्रेन आखि‍रकार गुरुवार को एक दूसरे रेल मंडल में मिल गई।

train

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के बाद कई रेलगाड़ियों का मार्ग बदल दिया गया था, इसी दौरान 25 अगस्त की रात यह सवारी गाड़ी हाजीपुर से लापता हो गई थी। जिसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के बाद कई रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तित किया था। इसी दौरान 25 अगस्त की रात गोरखपुर-मुजफ्फरपुर सवारी गाड़ी हाजीपुर से लापता हो गई थी। समस्तीपुर रेलवे मंडल के प्रबंधक अरुण मलिक ने कहा कि जब यह रेलगाड़ी मार्ग बदलने लगी, तो इसमें सवार यात्री उतर गए। इसके बाद रेलगाड़ी लापता हो गई। आखिरकार कल उसे एक अन्य रेल मंडल के स्टेशन से ढूंढ निकाला गया।

रेल अधिकारी ने कहा कि रेलगाड़ी के लापता होने की रिपोर्ट नहीं लिखवाई गई थी, क्योंकि रेलवे खुद इसे ढूंढ रही थी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में चालक ने भी संबंधित मंडल से संपर्क नहीं किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+