खादी के नक्शे कदम पर खाकी, नाबालिग के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म
पटना (मुकुंद सिंह)। समाज को शर्मसार करने वाली घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। नाबालिग रेप प्रकरण के आरोपी नेता जी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि मधुबनी में डीएम आवास पर तैनात पुलिस के जवानों ने एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया। एक आरोपी नालंदा जिले का है जिसकी गिरफ्तारी के आदेश एसपी अख्तर हुसैन ने दिया है।

वहीं घटना स्थल से पुलिस ने एक मोबाइल फोन बरामद किया है जो बिहार पुलिस के जवान अनिल का है। घटना के बाद से आरोपी अनिल फरार है। नालंदा निवासी अनिल मधुबनी के जिलाधिकारी के आवास पर गृह रक्षक के रूप में तैनात था। इस मामले मे अनिल के साथ और दो लोग भी शामिल है जिसकी पहचान अभी तक नही हो पाई है। फिलहाल पुलिस अनिल तक पहुंचे के लिए छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications