बिहार में गिरा जर्जर मकान, दबकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत
जहानाबाद। बिहार में जहानाबाद के पंचमहला मोहल्ले में वरुण सोनार का पुराना और जर्जर मकान का ऊपरी हिस्सा अचानक गिर गया जिससे कुल 5 लोगों की दबकर मौत हो गयी। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल है जिसमें 4 लोगों को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

दो घायलों का इलाज जहानाबाद सदर अस्पताल में किया जा रहा था जिसमें से एक की मौत हो गई। मकान गिरने के बाद चार की मौत हुई थी। सदर अस्पताल में मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई।

घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इनका मकान काफी पुराना हो गया था। जो कि किसी भी समय गिर सकता था और बुधवार को यही हुआ।
अगर समय रहते ध्यान दिया जाता तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं होती। हलांकि घटना के बाद मौके पर जहानाबाद के डीएम और एसपी समेत सभी बड़े अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा ले रहे है।












Click it and Unblock the Notifications