CM मांझी की धमकी, पैसे में हुई कटौती तो केंद्रीय मंत्रियों को बिहार में घुसने नहीं देंगे
पटना। विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने रहने में माहिर बिहार के मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बड़े ही तल्ख अंदाज में केंद्र सरकार को खुली चुनौती दे दी। मांझी ने केन्द्र में बिहार केकोटे के केन्द्रीय मंत्रियों को चुनौती देते हुए कहा कि अगर बिहार को शौचालय के मद में मिलने वाली राशि में कटौती करती है, तो इन मंत्रियों को बिहार में इंट्री नहीं मिलेगी।

मांझी ने कहा कि अगर बिहार के पैसे में कटौती हुई तो बिहार कोटे के 7 मंत्रियों को बिहार में प्रवेश करने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि शौचालय निर्माण के लक्ष्य में अगर केंद्र की मदद नहीं मिली तो उनकी सरकार दूसरी योजनाओं में कटौती कर शौचालय निर्माण के लिए लोगों को राशि उपलब्ध कराएगी।
मांझी विश्व शौचालय दिवस के मौके पर बोलते हुए कहा कि केंद्र ने हमसे वादा किया था कि वो प्रति शौचालय 15 हजार देंगे, जिसे उन्होंने घटाकर 12 हजार कर दिया गया, अब अगर वो इसे घटाएगें तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications