सीएम की कुर्सी जाएगी तो 'बागी' मांझी भाजपा के पाले में जाएंगे

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) जनता दल युनाइटेड के अध्यक्ष शरद यादव आज सुबह पटना पहुंच गए ताकि नीतीश कुमार को फिर से बिहार के मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी जा सके। कम से कम इसकी तैयारी तो कर ली जाए। शरद यादव के साथ पार्टी सांसद के.सी. त्यागी भी पहुंचे है पटना। माना जा रहा है कि वे मांझी से मिल रहे हैं। कहने वाले ये भी कह रहे हैं कि एक बार मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद जीतेन राम माझी बागी तेवर दिखाएंगे। तब उन्हें भाजपा अपने पाले में लाने की चेष्टा करेगी।

Manjhi on his way out as Nitish Kumar to be CM of Bihar again

इसके साथ हा जीतन राम मांझी को हटाने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बन सकते हैं। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की हरी झंडी के बाद नीतीश कुमार फिर बिहार की कमान संभाल सकते हैं। जेडीयू के भी कई विधायकों ने नीतीश को सीएम बनाने की मांग की थी।

लालू की भी चाहत

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भी बिहार के मुख्यमंत्री के लिए नीतीश कुमार के ऊपर अपना हाथ रख दिया है। लालू बिहार की राज-गद्दी से जीतनराम मांझी को उतारने के लिए नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने पर तैयार हो गए हैं।

विकास की बयार

जेडीयू विधायकों ने नीतीश कुमार को बताया कि पिछले आठ साल से जेडीयू सरकार जिस विकास के एजेंडे को लेकर चल रही थी वो उनके बिना सीएम बने पूरा नहीं हो पाएगा।सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर से कुर्सी संभालने को तैयार हैं।

मनाएंगे मांझी को

जानकारी के अनुसार, शरद यादव को मांझी को मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए मनाने का काम सौंपा गया है। अगर ऐसा हुआ तो मांझी बतौर सीएम अपनी जगह नीतीश कुमार का नाम प्रस्तावित करेंगे।

इस बीच, जानकारों का कहना है कि भाजपा भी मांझी को अपनी तरफ लाने की कवायद में जुटी है। उसी चाहत है कि एक बार मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद मांझी बागी तेवर हो जाएंगे। वे असंतुष्टों की सूची में आ जाएंगे। तब उन्हें अपने साथ मिलाया जा सकता है। हाल ही में भाजपा नेता और मंत्री उमा भारती ने मांझी की प्रशंसा में बहुत से कसीदे पढ़े थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+