देवर से थे भाभी के जिस्‍मानी संबंध, पति ने कर दिया कत्‍ल

बगहा। पत्नी की बेवफाई का पता चलते ही पति ने आपा खो दिया और बड़ी ही बेरहमी से उसकी हत्या कर डाली। मामला बिहार के बगहा जिले का है। यहां पति शॉपिंग के बहाने अपनी पत्नी को घुमाने ले गया और उसकी हत्या कर दी। हत्या को सड़क हादसा बताकर पत्‍नी का अंतिम संस्कार भी कर दिया। मामले का जब खुलासा हुआ तो पता चला कि शव के अंतिम संस्‍कार की बात गलत थी जबकि शव को गन्‍ने के खेत में छिपा कर रखा गया था।

अजब प्रेम की गजब कहानी: 70 साल की दुल्हन और 30 साल का दूल्हा

Bihar: Man kills wife over illicit relations with his brother

पुलिस ने बताया कि मृतका मीना का पति पिछले कई वर्षों से दूसरे प्रदेश में रहकर नौकरी करता था। पति के घर पर नहीं रहने के कारण पत्नी मीना को अपने देवर से ही प्रेम हो गया। प्रेम मे इन दोनों ने सारी मर्यादा पार कर दी। कुछ दिनों बाद पत्नी मीना और अपने छोटे भाई के संबंधों की भनक पति को ले गई। वह काम धंधा छोड़ कर अपने घर पहुंचा। और अपनी पत्नी से इस संबंध के बारे में पूछताछ की। वहीं पूछताछ के दौरान ही पत्नी द्वारा कुछ ऐसे बात कही गई जिससे यह साबित हो गया कि उसका संबंध छोटे भाई रजनीश के साथ है।

एक दिन अपनी पत्नी को शॉपिंग करने के बहाने बाहर लेकर और उसने बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या को सड़क दुर्घटना का शिकार बताते हुए आनन फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया। वहीं जब सूचना नजदीकी पुलिस को मिली तो अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को उसे शव भी नहीं मिला। पुलिस को इस मामले में रोड एक्सीडेंट की शिकार हुई मीना का शव नहीं मिलने के कारण दाल में कुछ काला नजर आने लगा।

जब मीना के ससुराल वालों से पूछताछ की गई तो उन्होंने सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने की बात बताते हुए सबको अंतिम संस्कार कर दिए जाने की बात बताई जो पुलिस के गले से नहीं उतर पाई। पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया। मीना के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान यह पता चला कि मीना के लाश का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। बल्कि उसे पड़ोस के गन्ने के खेत में छुपा कर रखा गया है। उसके बाद पुलिस ने गन्ने के खेत से मीना की लाश भी बरामद कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+