'लाल' के बिना ही मोदी बिहार में भरेंगे हुंकार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनंत कुमार ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि देश भर में अलग-अलग होने वाली रैलियों में लालकृष्ण आडवाणी, डा.मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, अरुण जेटली जरूर जाएंगे। नरेन्द्र मोदी की रैली में आडवाणी सामिल नहीं होंगे।
मोदी की हुकार रैली को लेकर तैयारियां जोरों-शोरों पर है। पार्टी का मानना है कि बिहार में मोदी की ये हुकांर रैली बिहार और उत्तरप्रदेश की राजनीतिक तस्वीर को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अनंत कुमार ने जोर देते हुए कहा कि देश की जनता पूर्ण बहुमत से नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनवाएगी।
गौरतलब है कि मोदी की हंकार रैली के चलते राष्ट्रपति ने भी अपने बिहार दौरे में परिवर्तन कर दिया है। इससे पहले राष्ट्रपति का बिहार दौरा भी 27 अक्टूबर को ही था. जिसे बदल दिया गया है। अब प्रणब मुखर्जी 26 तारिख को ही बिहार जाएंगे और उसी दिन लौट जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications