टीम नीतीश के 28 मंत्रियों की सूची, श्ापथ समारोह की तस्वीरें
पटना (मुकुंद सिंह)। पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने आज पांचवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। राज्यपाल रामनाथ कोविंद ने नीतीश को बिहार के 34वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई। नीतीश कुमार के बाद लालू प्रसाद यादव के बेटों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने शपथ ली।
इन 28 मंत्रियों ने शपथ ली
1. तेजस्वी यादव (संभावित उप मुख्यमंत्री)
2. तेज प्रताप यादव
3. अब्दुल बारी सिद्दीकी
4. बिजेंद्र प्रसाद यादव
5. लल्लन सिंह
6. अशोक चौधरी
7. श्रवण कुमार
8. जय कुमार सिंह
9. आलोक मेहता
10. चंद्रिका राय
11. कपिलदेव कामत
12. मदन सहनी
13. मुनेश्वर चौधरी
14. शैलेश कुमार
15. मंजू वर्मा
16. अब्दुल मस्तान
17. शिवचंद राम
18. महेश्वर हजारे
19. अवधेश कुमार सिंह
20. कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा
21. राम विचार राय
22. मदन मोहन झा
23. संतोष कुमार निराला
24. अब्दुल गफ़ूर
25. चंद्रशेखर
26. खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद
27. अनीता देवी
28. विजय प्रकाश
देखें तस्वीरें

देश भर से अाये नेता
शपथ ग्रहण समारोह के लिए कई राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल हुए, जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी, वीरभद्र सिंह, समेत कई लोग थे।

केजरीवाल, ममता बनर्जी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्ला, एनसीपी के वरिष्ठ नेता शरद पवार, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सीपीएम के नेता सीताराम येचुरी।

केंद्र के प्रतिनिधि रूडी
केंद्र सरकार के प्रतिनिधि के तौर पर दो केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और राजीव प्रताप रूडी शामिल हुए।

नहीं पहुंचे अखिलेश
अखिलेश यादव इस समारोह में नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि वह दो दिन बाद सैफई में मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन की तैयारियों में व्यस्त हैं।

ये थे चुनाव परिणाम
इस बार बिहार विधानसभा चुनावों में महागठबंधन को 178 सीटें मिली थीं, जिसमें 80 आरजेडी, जेडीयू के 71 और कांग्रेस को 27 सीटें मिली हैं।












Click it and Unblock the Notifications