शराब माफिया की बंदूक के निशाने पर महिलाएं अब क्या करेंगे डीएम साहब?

पटना (मुकुंद सिहं)। नवादा के डीएम साहब इस वक्त हैरान परेशान हैं। वो भी इस बात को लेकर कि क्या करें, माफिया को पकड़ें या फिर गांव में शराब बंदरी करवायें और या महिलाओं को चुप करा दें। यह परेशानी इसलिये है, क्योंकि एक शराब माफिया ने मोतनाजे गांव की महिलाओं को चुन-चुन कर गोली मारने की धमकी दी है।

Revolver

जिले के सदर प्रखंड के मोतनाजे गांव की महिलाओं ने गांव में शराब बंदी की मांग की है। महिलाएं जिलाधिकारी के पास पहुंचीं और अपनी आप-बीती सुनायी। साथ ही शराब बंदी की मांग की। महिलाओं का आरोप है कि गांव में अवैध रुप से बिक रही शराब के कारण उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। परिवार के पुरुष अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा शराब में गंवा रहे हैं। आर्थिक तंगी के कारण परिवार के बच्चों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।

महिलाओं का कहना है कि घर खर्च भी बहुत मुश्किल से चल पाता है। डीएम से गुहार लगाते वक्त महिलाओं ने कहा कि जब हमने गांव में शराब बेचने वालों को रोकने की कोशिश की तो उन्होने कहा कि चुन-चुन कर गोली मार देंगे।

डकैतों ने गैस एजेंसी के मालिक से 9 लाख लूटे

पटना के श्रीकृष्णपुरी थाना क्षेत्र के उत्तरी कृष्णापुरी इलाक में गुरुवार की रात अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए डकैती की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया। पांच की संख्या में आए नकाबपोश डकैतों ने गैस एजेंसी के मालिक के घरके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करते हुए जमकर लूटपाट मचाया।

घटना की सुचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी और मौके पर सिटी एसपी चंदन कुशवाहा भी पहुंचे।आम तौर पर मीडिया से रुबरु मुखातिब रहनेवाले सिटी एसपी को इस मामले में कोई जवाब देते नही बन रहा था। मजेदार बात यह है कि मामूली चोर के पकड़े जाने पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करने वाले सिटी एसपी चंदन कुशवाहा इस पूरे मामले में चुप्पी साधे रहे।

दरअसल पटना में विधानसभा चुनाव होने के बाद पुलिस की कार्यशैली सुस्त पड़ने लगी है और ऐसे में अपराधी पुलिस पर भाड़ी पड़ रहे हैं। 4 नवंबर को भी गर्दनीबाग इलाके में अपराधियों ने एक एजेंट से करीब 9 लाख रुपये लूट लिये थे। वहीं डकैती की इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार दशहत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+