पटना: JDU नेता को घर के बाहर मारी गई गोली, आरोपी गिरफ्तार

Patna crime news: पटना। बिहार (Bihar) में अपराधिक घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। राजधानी पटना (Patna) में शनिवार की रात जेडीयू (JDU) के एक छात्र नेता आलोक तेजस्‍वी को गोली मार दी गई। गोली लगने से आलोक बुरी तरह से घायल हो गए। आनन फानन में आलोक को पटना के एक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने हमलवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

leader of JDU student wing shot injured in Patna

आलोक के जबड़े में लगी गोली

घटना बाढ़ के बख्तियारपुर थाना के केवल बीघा घंघ पंचायत इलाके की है। शनिवार की देर रात करीब 11 बजकर 30 मिनट पर घर के बाहर फायरिंग की खबर मिलने पर आलोक तेजस्‍वी बाहर आए। तभी हमलावर ने आलोक को गोली मार दी। गोली आलोक के जबड़े में लगी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। आनन-फानन में परिजन आलोक को पटना के निजी नर्सिंग होम में ले गए।

पुलिस ने फायरिंग करने वाले को किया गिरफ्तार

एएसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि पीड़ि‍त के परिजनों ने पड़ोस के लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। गोली लगने से जख्मी हुए छात्र नेता का ऑपरेशन कर दिया गया है। आलोक युवा छात्र जदयू के उपाध्यक्ष भी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हमलवार को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+