लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप बनें बिहार के 'मुख्यमंत्री'
पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव के सुपुत्र तेज प्रताप यादव मुख्यमंत्री बन गए हैं। लेकिन मुख्यमंत्री की पदवी उन्हें असल जिंदगी में नहीं बल्कि एक भोजपुरी फिल्म में मिली है। जी हां तेज प्रताप जिनकी जुबान मीडिया के सामने नहीं खुलती वो एक भोजपुरी फिल्म में अभिनय कर रहे हैं। लालू के लाल को नही है पता कि CNG से भी चलती हैं गाडि़यां

तेज प्रताप भोजपुरी फिल्म 'अपहरण उद्योग' ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं, जिसकी हाल ही में राजकोट में शूटिंग खत्म हुई हैं। इस फिल्म में तेज प्रताप यादव मुख्यमंत्री की भूमिका निभा रहे हैं। पटना में तेज प्रताप ने खुद मीडिया को इस फिल्म के बारे में जानकारी दी और बताया कि फिल्म में वो एक सीएम की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म बिहार में चल रहे अपहरण उद्योग पर आधारित है। सदन में तनु वेड्स मनु के "पप्पी भईया" बने तेज प्रताप!
तेज प्रताप बनें बिहार के 'मुख्यमंत्री'
तेज प्रताप ने कहा कि यह एक पॉजिटिव रोल है। आपको बता दें कि तेज प्रताप ने 20 नवंबर 2015 को मंत्री पद की शपथ ली थी, लेकिन शपथ के दरान गलत शब्द की वजह से उन्हें दोबारा से राज्यपाल रामनाथ गोविंद ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications