लालू ने पीएम मोदी से पूछा, ये बताओ 15 लाख कब आएंगे?

पूर्व रेल मंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव ने पीएम के नोट बैन के फैसले पर उन्‍हें घेरना शुरू कर दिया है।

नई दिल्‍ली। 500-1000 के पुराने नोट बंद करने के फैसले को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ऐतिहासिक फैसला बता रहे हैं तो वहीं विपक्षी दल उन पर आक्रामक होते जा रहे हैं।

lalu yadav

पूर्व रेल मंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव ने पीएम के नोट बैन के फैसले पर उन्‍हें घेरना शुरू कर दिया है। लालू ने सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर लिखा है कि इन हालातों में जनता को भाषण नहीं राशन चाहिए। ऊपर-नीचे, बांए-दांए और ईधर-उधर मत झांकिए, ये बताओ 15 लाख कब आयेंगे?

उन्‍होंने कहा कि नौटंकी बंद करो। किसान मर रहा है, रबी की बुआई कैसे करेगा। बीज व खाद किससे खरीदेगा? तुम्हारे पूंजीपति मित्र किसानों को बीज खरीदवाने आएंगे क्या?

इसके बाद लालू ने लिखा कि किसानों की खरीब पैदावार पड़ी है। कोई खरीदने वाला नही है। रबी की बुआई का पैसा नही है। एसी कमरों में नीति बनाने वालों को किसानी का "क" भी नही पता।

गांवों में बैंक नहीं, है तो उनमें पैसे नहीं। किसानों को किन पापों की सजा और पूंजीपति मित्रों को किन कर्मों का पुण्य दे रहे हो? बताओ..

आपको बताते चलें कि 8 नवंबर, 2016 को पीएम मोदी के 500-1000 के पुराने नोट बंद करने का ऐलान किया था। इसके बाद से विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को संसद में उठाने का फैसला कर लिया है। राज्‍यसभा और लोकसभा में कार्यस्‍थगित कर नोट बैन पर चर्चा का प्रस्‍ताव पहले ही कांग्रेस दे चुकी है।

साथ ही आज एक तरफ संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सभी सर्वदलीय बैठक होनी हैं। वहीं विपक्षी दल भी भी मोदी सरकार को घेरने के लिए एक साथ मिलकर हमला बोलने की तैयारी कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+