बिहार चुनाव: 5 सीट से खफा हुए नेताजी, क्या बिखर जाएगा जनता परिवार
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले क्या जनता परिवार में दरार पड़ता दिखाई दे रहा है। बिहार विधानसभा में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की ओर से महज 5 सीटें मिलने से सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव समेत पार्टी के कई बड़े नेता नाराज हैं और सपा ने इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को लखनऊ में पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है।

आपको बता दें कि राज सुप्रीमों लालू यादव ने फोन पर मुलायम सिंह को पांच सीटें मिलने की सूचना दी, लेकिन इस बात से नेताजी खपा हो गए हैं। ऐसे में सपा की ये बैठक आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अहम है। बैठक में पार्टी का संसदीय बोर्ड इस बात पर फैसला लेगा कि चुनाव जनता परिवार से जुड़े रहकर केवल 5 सीट पर ही लड़ा जाए, अकेले लड़ा जाए या कोई तीसरा रास्ता निकाला जाए।
आपको बता दें कि जनता परिवार की ओर से मात्र पांच सीटें मिलने से मुलायम की नाराजगी उस वक्त सबके सामने आ गई जब वो पटना में आयोजित हुई उस स्वाभिमान रैली में शामिल नहीं हुए, जिसमें महागठबंधन के नीतीश कुमार, लालू प्रसाद, सोनिया गांधी और शरद यादव जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications