लालू यादव बोले परिणाम से पहले कोमा में चली गई भाजपा

पटना (मुकुंद सिंह)। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने आज संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बन रही है और 190 सीट पर महागठबंधन जीत रही है। रही बात भाजपा की तो वो कोमा में चली गई है।

पढ़ें- आरक्षण से ओपिनियन, बीफ से exit poll, रीयल रिजल्ट तो अरहर की दाल बतायेगी

आरजेडी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में लालू यादव ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया पर नजर रखने की जरुरत है, ताकि कोई गड़बड़ी न हो। लालू ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मोदी के खिलाफ देशस्तर पर जनआंदोलन किया जाएगा। जब तक सर्टिफिकेट न मिल जाए, तब तक प्रत्याशी टॉयलेट करने भी न जाएं।

लालू ने कहा कि तमाम सर्वे झूठे साबित होंगे। लालू ने दावा किया कि महागठबंधन को 190 सीटें आएंगी और इसके करीब जो सर्वे है, वही सही है। लालू ने कहा कि तमाम उम्मीदवारों को हिदायत दी है कि वो मतगणना केन्द्र पर डटे रहें और किसी भी सूरत में प्रत्याशी मतगणना केन्द्र से बाहर न निकले। भाजपा के लोग कोमा में चले गए हैं।

लालू ने कहा कि वे बनारस से भाजपा के खिलाफ मुहिम छेड़ेंगे। लालू ने पूछा कि बनारस को क्योटो बनाने के वादे का क्या हुआ। लालू ने कहा कि मेरे दोनों बेटे पचास हजार से अधिक मतों से जीतेगें। एक चैनल के सर्वे पर लालू ने कहा कि अगर आपका सर्वे सही हुआ तो लोहे के मेडल देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+