आजाद की चुनौती, जेटली दरभंगा से लड़ें चुनाव
पटना। डीडीसीए के मुद्दे पर पार्टी के खिलाफ बोलने पर भारतीय जनता पार्टी से निलंबित हुए सांसद कीर्ति आजाद ने वित्तमंत्री अरुण जेटली को चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। पार्टी से अपने निलंबन का आज विरोध करते हुए आजाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से समय दिए जाने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उन्हें पार्टी से निष्कासित करती है तो दरभंगा से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे। इतना ही नहीं अरूण जेटली को भी उन्होंने दरभंगा से चुनाव लडने के लिए आमंत्रित किया है।

पत्रकारों से बात करते हुए आजाद ने कहा कि उन्हें अभी भी यह समझ में नहीं आ रहा है कि क्रिकेट से जुडी संस्था डीडीसीए में भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाने पर उनकी पार्टी ने उन्हें निलंबित क्यों कर दिया। डीडीसीए का मुद्दा उठाने के बाद आजाद ने कहा कि उन्होंने पार्टी का अनुशासन तोडने को लेकर कोई ठोस बात नहीं कही गयी थी।
आजाद ने कहा कि अगर भाजपा उन्हें अंतिम रूप से पार्टी से निष्कासित करती है तो वह दरभंगा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। दरभंगा सीट से तीन बार सांसद रहे आजाद ने पूरे मामले को स्पष्ट करने के लिए पीएम मोदी से मिलने का मौका मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications