मांझी बोले मेरे विरोधी अमीर हैं, पैसे उनसे लो पर वोट मुझे दो
पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर चुनावी रैली में विवादित बयान दिया है। मांझी ने वोटरों को लुभाने के लिए ऐसा विवादित बयान दे डाला जिसके बाद वह एक बार फिर से विवादों के घेरे में है।
2015 के बिहार चुनाव में क्या-क्या हो रहा पहली बार
मगध को लुभाने के लिये भाजपा को हुआ डा. प्रेम कुमार से प्रेम
दूसरे चरण के मतदान से पहले मांझी ने इमामगंज और जहानाबाद के मखदुमपुर के मैदान में रैली में बोलते हुए कहा कि मेरे प्रतिद्वंद्वी के पास बहुत पैसा है और वे इसे बांट भी सकते हैं। ऐसे में आप उनसे पैसे ले लें, लेकिन वोट मुझे ही दें।
मांझी ने कहा कि आप शराब को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं करें। उन्होंने कहा कि शराब में नशा बहुत होता है ऐसे में आप सोते रह जायेंगे और वोट नहीं डाल पायेंगे।
मांझी के पक्ष में भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी ने में भी रैलियों को संबोधित किया। मांझी ने नीतीश कुमार को रंगा सियार कहते हुए कहा कि जब वह गरीबों की आवाज उठा रहे थे तो नीतीश ने उनके खिलाफ षड़यंत्र रचना शुरु कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications