जदयू विधायक ने मांगी डॉक्टर से 20 लाख की रंगदारी

सिवान (मुकुंद सिंह)। बिहार में चल रहे महा गठबंधन की सरकार मे सत्ताधारी पार्टी जदयू के एक विधायक द्वारा रंगदारी के तौर पर डॉक्टर से खिलाफ रुपए मांगने की बात सामने आई है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। आपको बताते चलें की बड़हरिया विधानसभा से जदयू के विधायक श्याम बहादुर सिंह ने पचरूखी थाना स्थित एक भूमि की नाप कराने गए सिवान के दो चिकित्सकों से 20 लाख रुपए की रंगदारी मांगी है।

JDU MLA allegedly ask ransom of 20 lac rupees from a doctor

वही उनके पुत्र एवं अन्य लोगों ने रिवाल्वर दिखाकर चिकित्सकों के साथ जमकर मारपीट कर दिया ।जिसके बाद वह जान बचाकर पचरूखी थाने पहुंचे। शहर के चिकित्सक डॉक्टर विक्रम सिंह चौहान एवं डॉ नवल किशोर पांडे ने विधायक और उनके पुत्र एवं अन्य को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मामला दर्ज कराया है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्राथमिकी की एक-एक प्रति जिला अधिकारी आरक्षी अधीक्षक एवं एसडीओ को भेज दिया है ताकि जमीन विवाद के मामले को राजनीति की ऊंची पहुंच के बल पर दवाया नहीं जा सके। दर्ज प्राथमिकी में यह बताया गया है कि पचरुखी कि शुगर मिल किसान की जमीन 3.20 एकड़ जमीन आवेदकों नें सेल सर्टिफिकेट के आलोक में खरीदा है और आज उस जमीन पर नापी करा रहे थे।

तभी विधायक श्याम बहादुर सिंह अपने समर्थकों के साथ आए और कहे कि 20 लाख रुपए दो तब जमीन की अमानत करने देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जितने लोगों ने मिल की जमीन खरीदा है सब ने मुझे पैसा दिया है। जब आवेदकों ने विधायक को समझाने की कोशिश की तो विधायक के पुत्र ने रिवाल्वर निकाल कर समर्थकों के साथ हल्ला बोल दिया। आवेदन में बताया गया है कि किसी तरह जान बचाकर यह लोग थाने पहुंचे जहां प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+