'बिहार में बहार हो, नीतीश कुमार हो' से JDU जीतेगी 3 करोड़ लोगों का दिल
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव सितंबर-अक्टूबर में होनी है। चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले जनता दल यूनाइटेड बिहार की 3 करोड़ जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश में जुट गई हैं। बिहार चुनाव को लेकर जेडीयू ने 'हर घर दस्तक' कैंपेन की शुरुआत कर दी है।

इस कैपेंन का मकसद बिहार की 3 करोड़ जनता तक पहुंचना है। इस कैपेंन के साथ ही जेडीयू ने अपना चुनावी गीत रिलीज किया है। इस चुनावी गीत के बोल है 'फिर से एक बार हो, बिहार में बहार हो, फिर से एक बार हो, नीतीश कुमार हो।'
पार्टी इस चुनाव को लेकर गंभीर है। मोदी रथ को रोकने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। जेडीयू ने इस गीत को समर्थकों के मोबाइल फोन तक पहुंचाने के मकसद से इसकी रिंगटोन भी रिलीज की है। जेडीयू का यह 'डोर-टु-डोर' कैंपेन गुरुवार से शुरू हो रहा है।
इस कैपेंन के जरिए 30 दिनों में जेडीयू के 10 लाख कार्यकर्ता 3 करोड़ लोगों से उनके घरों पर संपर्क करके चुनाव प्रचार करेंगे। नीतीश कुमार के पक्ष में वोट मांगेंगे। चुनावी जीत के लिए जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications