बिहार को तोहफा, अब जैन-रामायण सर्किट बनेंगे
नई दिल्ली(ब्यूरो) बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बिहार पर तोहफों की बारिश हो रही है। अब पर्यटन मंत्रालय बिहार में जैन, रामायण और महात्मा गांधी सर्किट विकसित किया जाना शामिल है।
600 करोड़ रुपये का बजट
सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पर्यटन मंत्रालय बिहार में विभिन्न पर्यटन विकास गतिविधियों के लिए 600 करोड़ रुपये लगायेगा। पर्यटन मंत्रालय ने वैशाली और बोधगया सहित बौद्ध सर्किट में पड़ने वाले विक्रमशिला के लिए 200 करोड़ रुपये, सुल्तानगंज से देवघर परियोजना के लिए 50 करोड़ करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया है।
पटना साहिब 50 करोड़ रुपये, महात्मा गांधी सर्किट 50 करोड़ रुपये, रामायण सर्किट के लिए 100 करोड़ रुपये, चम्पापुरी व पावापुरी सहित जैन सर्किट के लिए 50 करोड़ रुपये खर्च करने का फैसला किया है। इसके अलावा पर्यटन मंत्रालय द्वारा बिहार में भारतीय पर्यटन और यात्रा प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी की घोषणा की है।













Click it and Unblock the Notifications