बीजेपी की लहर नहीं ब्लकि ब्लोअर की हवा: नीतीश

नीतीश कुमार ने मोदी मैजिक से इंकार करते हुए कहा कि अगर देश में बीजेपी की लहर होती तो दिल्ली में उन्हें बहुमत मिलता। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पहले से भाजपा की सरकार थी और राजस्थान में बारी-बारी से भाजपा-कांग्रेस की सरका बनने की रीत चलते आई है। ऐसे में कहीं से भी नहीं लगता है बीजेपी की लहर है।
नीतीश ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जीत पर कहा कि देश के लोगों ने कांग्रेस और भाजपा के खिलाफ तीसरे को वोट देकर साबित किया है कि लोग तीसरे विकल्प की तलाश में है। अगर उन्हें कांग्रेस और बीजेपी का विकल्प मिलेगा तो वो उसे जरुर अपनाएंगे। नीतीश ने कहा कि मोदी पर बीजेपी का दांव नाकाम करा है। कटाक्ष कर ते हुए नीतीश ने कहा कि जिनकी हवा थी, उनकी हवा निकली है। लोगों ने कांग्रेस के खिलाफ वोट किया है।












Click it and Unblock the Notifications