नीतीश कुमार के साथ भी है टॉपर स्कैम के मास्टरमाइंड बच्चा राय की फोटो

पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार टॉपर घोटाला मामले में मास्टरमाइंड बच्चा राय के नेताओं से संबंध होने का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। सबसे पहले बच्चा राय को लालू यादव का करीबी बताया गया। उनके साथ के फोटो और वीडियो मीडिया में आए। इसके बाद रविवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह की बच्चा राय के साथ फोटो ट्विटर पर शेयर की। अब सीएम नीतीश कुमार के साथ बच्चा राय की फोटो वायरल हो रही है।

Is Bachcha Rai close to CM Nitish Kumar? Photo viral

फोटो में नीतीश कुमार और बच्चा दोनों एक साथ खड़े हैं। जिसे देखकर यह लगता है कि किसी कार्यक्रम के दौरान यह फोटो निकाली गई हो। हालांकि यह फोटो कितना सच है इसके बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इससे पहले इंटर टॉपर घोटाले मामले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के पूर्व अध्यक्ष लालकेश्वर प्रसाद सिंह पर जमकर निशाना साधा। हालांकि उन्होंने लालकेश्वर प्रसाद सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि शिक्षा में तरह-तरह के लोग काम करते हैं।

इंटर टॉपर घोटाले का खुलासा सामने आने के बाद ऐसा नहीं है कि अगले साल ऐसा नहीं होगा। विभाग में नटवरलालों की कमी नहीं है। कुछ नटवरलाल के कारनामे से बिहार को बदनाम करने की कोशिश की गई है। नीतीश ने कहा कि इससे बचने के लिए हमें लगातार सतर्कता बरतनी होगी और स्ट्रगल भी करना होगा। एक से बढ़कर एक शिक्षा विभाग में काबिल लोग काम करते हैं। और तरह-तरह के नटवरलाल भी है। जो ऐसे बड़े-बड़े कारनामे कर सकते हैं। इसलिए इस पर नजर रखनी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+