जब लालू के साथ ली हुई सेल्फी को इरफान खान ने बताया था 'बवाल सेल्फी', तेज प्रताप ने शेयर की फोटो
पटना। फिल्मी जगत में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके मशहूर अभिनेता इरफान खान का आज निधन हो गया। इस खबर को सुनते ही हर कोई स्तब्ध रह गया। फिल्मी और राजनीति जगत के लोगों के साथ-साथ आम लोग भी इस खबर से शोक में हैं। हर कोई अपने तरीके से इरफान खान को श्रद्धांजलि दे रहा है। इसी कड़ी में आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने भी इरफान खान की एक तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। यह तस्वीर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ की है, जिसमें इरफान सेल्फी लेते हुए नजर आ रहे हैं। यह सेल्फी उस वक्त की है जब इरफान अपनी फिल्मी मदारी के प्रमोशन के लिए बिहार गए हुए थे और उन्होंने इस सेल्फी को 'बवाल' बताया था।
Bawaal Bihar main, Bawaal logoon ke saath, Bawaal selfie !!! @laluprasadrjd pic.twitter.com/IV4VWRWnHr
— Irrfan (@irrfank) July 7, 2016
इरफान खान ने शेयर की थी फोटो
साल 2016 के सात जुलाई को इरफान अपनी फिल्म 'मदारी' के प्रमोशन के लिए पटना आए थे। तब वह अपने रियल लाइफ हीरो लालू प्रसाद यादव से मिलने उनके आवास पर गए थे। इस दौरान इरफान ने लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की और उनके साथ एक 'बवाल' सेल्फी भी ली थी। ऐसा खुद इरफान ने कहा था। इरफान ने उस मुलाकात की सेल्फी ट्विटर पर शेयर व लालू प्रसाद यादव को टैग करते हुए लिखा था, ''बवाल बिहार में, बवाल लोगों के साथ, बवाल सेल्फी।''
Really heart broken....😔😔😔
Still can’t believe this sad news to hear, the legend and great human being is no more. You will be an inspiration always. 🙏🙏 A great loss to Indian Cinema.
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) April 29, 2020
RIP My Most Favorite Actor #IrrfanKhan 🙏😢 pic.twitter.com/ZgNo2qZFMc
तेज प्रताप यादव ने किया ट्वीट
मुलाकात के बाद इरफान ने बताया था कि उन्होंने लालू प्रसाद यादव का इंटरव्यू भी लिया था। उस दौरान लालू ने इरफान से अपने अंदाज में पूछा था, ''बताओ, मुझसे बड़ा एक्टर कौन? फिर बोले, ''मुझपर फिल्म बनी तो मैं ही मेन रोल में रहूंगा। मुझसे अच्छी कोई एक्टिंग नहीं कर सकता।'' फिर अपने अंदाज में कहा, '' हां, अभिनेत्री कौन रहेगी, इसका फैसला इरफान कर सकते हैं।''

टीवी कार्यक्रमों से बनाई थी पहचान
साथ ही इरफान ने बताया था कि लालू यादव ने उन्हें आम आदमी को फोकस करती फिल्मों में काम करने की सलाह दी है। लालू प्रसाद यादव ने इरफान से कहा कि देश में आम आदमी सबसे ज्यादा परेशान है। ऐसी फिल्में हिट हो जाएंगी। बता दें कि इरफान खान ने 90 के दशक में 'चंद्रकांता' के बद्रीनाथ-सोमनाथ के रूप में घर-घर पहचान बनाई। टीवी से फिल्मों तक आने का उनका लंबा संघर्ष चला। बीते कुछ सालों से वे कैंसर से पीड़ित थे।

कोकिलाबेन अस्पताल में ली आखिरी सांस
बताया जाता है कि फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के दौरान उनकी एक कीमो थेरेपी छूट गई थी। बीते दो महीने पहले उनकी तबियत फिर से बिगड़ी तो गई थी, बस उसके बाद लगातार उनकी तबियत बिगड़ती ही चली गई। उन्होंने बीमारी से संघर्ष करते हुए मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में बुधवार को अंतिम सांस ली।












Click it and Unblock the Notifications