90 हजार का हफ्ता मांग रहे थे थानेदार साहब, रंगे हाथ पकड़े गए

शिकायतों के सत्यापन के बाद गिरफ्तारी के लिए गठित टीम के अधिकारियों व जवानों ने थानाध्यक्ष को दबोचा। नवादा जिले में रिश्वत लेते गिरफ्तार होने वाले ये दूसरे दारोगा हैं। इसके पूर्व नरहट के थानाध्यक्ष जगेश्वर राम को निगरानी टीम 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया थी।
यह भी पढ़ें- अब खाता खोलना बाएं हाथ का खेल
बताया जाता है कि फ्लावर मिल के संचालक से थानाध्यक्ष ने प्रतिमाह एक लाख रुपये की मांग की थी। 90 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। शिकायतों का सत्यापन कराया गया तो सत्य पाया गया। तब डीएसपी जमीरउद्दीन के नेतृत्व में छापामार दल का गठन किया गया। छापामार दल सोमवार की सुबह से जाल बिछाये था।
थानाध्यक्ष ने मिल संचालक को रुपये लेकर रजौली-सिरदला पथ पर बुलाया था। निर्धारित स्थल पर रुपये लेकर फ्लावर मिल के संचालक पहुंचे। थानाध्यक्ष ने जैसे ही रुपये लिया उनके साथ रहे निगरानी के अधिकारियों ने दबोच लिया। थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। जिले में अबतक दो दर्जन के करीब भ्रष्ट लोकसेवकों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांक प्रशासन का कहना है कि इस तरह से भ्रष्टाचार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications