बीजेपी के 'मंगल पाण्डेय' ने बिहार में साढ़े दस करोड़ जनता से कहा 'थैंक्यू'

समारोह में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान और राधामोहन सिंह प्रधानमंत्री के साथ दिल्ली में बैठक होने की वजह से नहीं शामिल हो सके। हालांकि तीन केन्द्रीय मंत्रियों रवशिंकर प्रसाद, धर्मेन्द्र प्रधान और उपेन्द्र कुशवाहा के साथ ही 29 सांसद शामिल हुए। करीब 5 घंटे तक चले इस अभिनंदन समारोह को 31 नेताओं ने संबोधित किया।
गडकरी ले आएंगे ग्रीन रिवोल्यूशन
नेताओं ने जहां जीत के लिए बिहार की जनता और एनडीए कार्यकर्ताओं का आभार जताया, वहीं गठबंधन तोड़ने के लिए नीतीश कुमार को कोसा। जदयू सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। एक सुर में सबने अगले साल विधानसभा चुनाव में जीत का संकल्प दोहराया।
पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार की जनता जब देती है तो छप्पर फाड़कर देती है। एनडीए की 171 विधानसभा क्षेत्रों में जीत मिली है। साथ ही बिहार की मिट्टी में राजनीति करते हुए आगे बढ़े नेताओं ने राज्य को उसका गौरव वापस दिलाने की कसमें खाईं।












Click it and Unblock the Notifications