सदन से पहले ही मैदान छोड़कर भाग गये मांझी: नीतीश कुमार

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार जीतन राम मांझी पर तंज कसते हुए कहा कि सदन में जाने के पहले ही वह मैदान छोड़कर भाग गए। उन्होंने कहा कि मांझी को तो पहले ही त्यागपत्र दे देना चाहिए था। नीतीश ने मांझी के इस्तीफे के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में संसदीय इतिहास में संभवत: पहली घटना हुई है, जहां विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस्तीफा दे दिया।

Nitish Kumar

उन्होंने इस पूरे घटना के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि आज भाजपा बेनकाब हो गई है। नीतीश ने मांझी को मुख्यमंत्री बनाने की गलती स्वीकार करते हुए बिहार की जनता से माफी भी मांगी। नीतीश ने कहा, "मैंने भावना में बहकर मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया था और मांझी को मुख्यमंत्री बनाया। इस गलती के लिए बिहार के लोगों से माफी मांगता हूं और भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने का विश्वास दिलाता हूं।"

मांझी द्वारा सरकारी कार्यों में हस्तक्षेप करने के आरोप को नकारते हुए उन्होंने कहा कि अब इन बातों का कोई औचित्य नहीं है। भाजपा पर हमला करते हुए नीतीश ने कहा, "भाजपा राज्य में जुगाड़ तकनीक से सरकार बनाना और चलाना चाहती थी और उसी के इशारे पर सारे अनैतिक कार्य हो रहे थे।" अगली सरकार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और कांग्रेस के शामिल होने के विषय में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी तो राज्यपाल के निर्णय का इंतजार किया जा रहा है। इन बातों पर बाद में विचार किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+