पंचायत ने अफेयर पर सुनाया लव मैरिज का फरमान तो सुहागरात पर पति ने दिया जहर
मधुबनी। बिहार के मधुबनी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक साल से प्रेम प्रसंग चलने की खबर पर गांव की पंचायत बैठी तो उसने लड़की को प्रेमी के घर रहने का फरमान सुना दिया। इस फरमान को लड़के के परिजनों ने स्वीकार कर लिया और लड़की को अपने साथ ले गए। वहीं, लड़की के परिजन जब एक दिन बाद उसके घर पहुंचे तो वहां लड़की की लाश पड़ी थी। प्रेमी सहित उसके घरवाले मौके से फरार हो गए।

एक साल से चोरी-चुपके करता था प्रेम
मीडिया खबरों के मुताबिक, ये पूरा मामला मधुबनी जिले में अरेर थाना क्षेत्र के अतरौली गांव का है। दरअसल गांव निवासी राजेश कुमार ठाकुर उसी गांव की लड़की से पिछले एक साल से चोरी-चुपके प्रेम करता था। इस बात की भनक जब लड़की के परिजनों को लगी तब गांव में पंचायत बैठी।

पंचायक ने साथ रहने का सुनाया फरमान
पंचायत ने फरमान सुनाया कि लड़की को उसके प्रेमी के घर चले जाना चाहिए। इस फरमान को लड़के के परिजनों ने स्वीकार कर किया और लड़की को अपने साथ ले गए। मृतक के परिजनों की मानें तो राजेश कुमार ने सुहागरात में उसे जहर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी
लड़की कि विदाई के दूसरे रोज जब लड़की से मिलने उसके परिजन लड़के के घर गए तो राजेश कुमार ठाकुर अपने परिजनों के साथ घर छोड़ कर फरार था और लड़की का शव घर में पड़ा हुआ था। इस मार्मिक घटना की परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। लड़की के परिजनों व ग्रामीणों ने लड़की के साथ मारपीट कर जहर खिलकर हत्या कर देने का आरोप लगाया है। वहीं, डीएसपी पुष्कर कुमार ने कहा मामले की छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications