बिना शादी के गर्भवती बहन को भाई ने ममेरे भाई और जीजा के साथ मिलकर मार डाला

पटना। बिहार की राजधानी पटना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां अविवाहित बहन के गर्भवती होने पर भाई ने अपने ममेरे भाई और जीजा के साथ मिलकर लड़की की हत्या कर दी। बहन को मौत के घाट उतारने के बाद उसके शव के पानी भरे पइन में फेंक दिया। घटना को अंजाम कादिरगंज थाने के बारा-भेड़गांवा कोल्हाचक पथ स्थित बारा गांव के पास अंजाम दिया गया। पुलिस ने 19 वर्षीय युवती के शव को बरामद कर लिया।

पुलिस ने हत्यारोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया

पुलिस ने हत्यारोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया

लड़की नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र की निवासी थी। पुलिस ने उसके सहोदर भाई को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य रिश्तेदार फरार हैं। जिस युवक से लड़की का प्रेम-प्रसंग चल रहा था वह उसी के पड़ोस के गांव का है। बुधवार की रात को लड़की का भाई, ममेरा भाई और बहनोई ने मिलकर उसका गला दबा दिया

ममेरे भाई और जीजा के साथ मिलकर मार डाला

ममेरे भाई और जीजा के साथ मिलकर मार डाला

इसके बाद वहीं स्थित पानी भरे पइन में शव को फेंक दिया। इसी बीच पांडेय बिगहा गांव के कुछ लोग चारपहिया वाहन से गुजर रहे थे। गाड़ी आती देख तीनों को लगा कि पुलिस की गाड़ी है और भागने लगे। इसी दौरान गांव के लोगों ने लड़की के भाई को पकड़ लिया और बाकी दो फरार हो गए। इसके बाद युवती के भाई को लोगों ने पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।

गर्भवती थी अविवाहित बहन

गर्भवती थी अविवाहित बहन

इसके बाद जब पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके जेब से बाइक की चाबी निकली। घटनास्थल यानी कादिरगंज के बारा के पास से एक बाइक भी बरामद की गई। पुलिस ने जब युवक के पास से मिली चाबी बाइकी स्टार्ट की तो वह चलने लगी। इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने उसी जगह शव मिलने की खबर दी। फिर जब पुलिस को शक हुआ तो उसने युवती के भाई से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बताई।

कई बार प्रेमी के साथ भाग चुकी थी

कई बार प्रेमी के साथ भाग चुकी थी

आरोपित भाई ने डीएसपी के सामने बताया कि उसकी बहन का अवैध संबंध बगल के गांव के युवक के साथ था। उसकी बहन कई बार उसी युवक के साथ घर से भाग चुकी थी। घर-परिवार के लोगों ने उसे कई बार समझाने की भी कोशिश की थी लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। इसी कारण कुछ महीने पहवे बहन को जहानाबाद में बुआ के घर पहुंचा दिया।

बीच रास्ते में बहन को मार डाला

बीच रास्ते में बहन को मार डाला

आखिर में घर-परिवार की इज्जत को बचाने के लिए उसने बहन की हत्या कर दी। हत्या की साजिश उसने अपने ममेरे भाई और बहनोई के साथ मिलकर रचाई थी। साजिश के मुताबिक बुधवार की शाम साढ़े 6 बजे बहन को फुआ के घर जहानाबाद से यह कहकर लेकर निकले की घर चलना है। बाइक से जहानाबाद से नदौल होते ओकरी पथ से आते हुए रात 9 व 10 बजे के बीच बारा गांव से उत्तर पहुंचे। फिर यहां लाकर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+