बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी भी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी भी कोरोना सक्रंमित हो गए हैं। मांझी ने रविवार को अपने आवास पर पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में भाग लिया था। जीतन राम मांझी की टेस्ट रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई। उन्होंने खुद ट्वीट कर के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है। मांझी ने लिखा, 'मैंने अपना कोरोना का टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिछले एक सप्ताह में जो लोग मेरे संपर्क में आएं हैं अथवा मैं उनसे मिला हूं, उनसे आग्रह है कि वह अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।'

Recommended Video

    Coronavirus: Jitan Ram Manjhi हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी। वनइंडिया हिंदी
    Hindustani Awam Morcha chief Jitan Ram Manjhi tested positive for coronavirus

    बिहार में कोरोना के 5189 एक्टिव केस

    बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2,43,248 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 1321 हो गई। बिहार में फिलहाल कोरोना के 5189 के सक्रिय मरीज हैं, जिनका पटना समेत राज्य के विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। रविवार को एक दिन में 548 कोरोना संक्रमित मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हुए, ​जिन्हें डिस्चार्ज किया गया। कोरोना के रिकवरी की दर 97.32 फीसदी रही है। बिहार में सबसे अधिक मरीज पटना में मिल रहे हैं। रविवार को पटना में सबसे ज्यादा 177 नए मामले सामने आए। कोरोना से राज्य में अभी तक 2,36,737 संक्रमित इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब तक 1 करोड़ 62 लाख 74 हजार 624 सैंपल की कोरोना जांच की जा चुकी है।

    कोरोना की चपेट में आए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा

    इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना की चपेट में आ गए। उन्होंने रविवार को खुद ट्वीट कर अपने कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी। साथ ही पिछले कुछ द‍िनों में खुद के संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की। जेपी नड्डा ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक है और वह होम आइसोलेशन में हैं। बता दें, बीजेपी अध्यक्ष हाल ही में पश्चिम बंगाल के दौरे पर थे। नड्डा ने वहां चुनावी जनसभा को संबोधित किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+