अंधविश्वास मे मृत के शव पर ओझा का हाई वोल्टेज ड्रामा
बेगूसराय। आज 21वीं सदी में भी अंधविश्वास के सामने अधिकतर लोगों की सारी ''फिलोसफी'' धरी की धरी रह जाती है। और ओझा/तांत्रिक अपने अंधविश्वास की जाल में लोगों को फंसाकर पैसा लूट कर चलता बनता है। अंधविश्वास से जुड़ा मामला बिहार के बेगूसराय मे प्रकाश में आया है। यहां सांप के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। मौत के बाद उसे फिर से जिंदा करने के लिए लोगों ने कोलकाता से एक तांत्रिक को बुलाया।

कोलकाता से आने के बाद तांत्रिक का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरु हो गया। झाड़-फूंक की आड़ मे तांत्रिक घंटों मृत व्यक्ति को फिर से खड़ा करने की कोशिश करता रहा। कभी सूर्य की रोशनी से मरे हुए व्यक्ति की धड़कन वापस लाने की कोशिश करता रहा तो कभी सांप को बुलाने की कोशिश। इससे भी जब कुछ नहीं हुआ तो वह भगवान से ही बात करना शुरू कर दिया। वहीं जब तांत्रिक की सारी की सारी झाड़ फुक खत्म हो गई और मृत व्यक्ति टस से मस नहीं हुआ तो तांत्रिक वहां से भागने की फिराक में लग गया।
उसने लोगों को बताया कि 'मैंने जब भगवान से बात किया तो उन्होंने कहा कि इसका इलाज किसी डॉक्टर ने किया है अगर डॉक्टर इलाज नहीं करता तो शायद या फिर से खड़ा हो जाता। पर अब कुछ नहीं हो सकता है काफी देर हो चुकी है।'' आपको बताते चलें कि बेगूसराय जिले के नगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 40 निवासी बुधन शर्मा की मृत्यु सांप के काटने से हो गई थी। सांप के काटने के बाद लोगों ने उन्हें अस्पताल ले गये। लेकिन अस्पताल पहुंचने की कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। मौत के बाद उनके परिजनों ने उन्हें अपने घर लाकर कोलकाता से एक तांत्रिक को बुलाया और फिर से जिंदा करने की कोशिश की।












Click it and Unblock the Notifications