हाजीपुर: सिंडिकेट बैंक मैनेजर से लूटपाट की जल्द सुलझेगी गुत्थी
हाजीपुर। अपराधों के बढ़ते आंकड़ाें से बेखबर राजनीति अब इस पर अंकुश लगाने की पहल करती भी नहीं दिख रही है। हाजीपुर-लालगंज मुख्य मार्ग पर चांदी गांव के निकट एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने सिंडिकेट बैंक के शाखा प्रबंधक का बैग लूट लिया था जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

दरअसल माना जा रहा है कि बैग में राशि होने की आशंका के मद्देनजर लूटपाट की गयी लेकिन बैग में रुपये नहीं थे। बैंक के लाकर की चाबी व कुछ कागजात थे। उस वक्त हथियारों से लैस अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद फायरिंग करते हुए भाग निकले थे अब इस पेंच को सुलझाने में पुलिस जुट गई है।
पढ़ें- याचिका खारिज नहीं है मतलब
घटना में बैंक मैनेजर एवं कैशियर आलोक आनंद घायल हो गए थे। एसपी सुरेश प्रसाद चौधरी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर सघन छापामारी की जा रही है। छानबीन कर उन सुरागाें की तफ्तीश जारी है जिससे मामले की तस्वीर उभर कर आ जाए।
शाखा प्रबंधक व कैशियर जैसे ही चांदी गांव के निकट पहुंचे कि अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक करने के बाद उनकी बाइक में ठोकर मार दी। एक अपराधी ने शाखा प्रबंधक के हाथ से बैग छिन लिया। इसी दौरान पीछे से एक यात्री बस उक्त स्थल पर आकर रुक गयी। पुलिस टीमें जांच में जुट गईं हैं।












Click it and Unblock the Notifications