कई सालों से बिहार के एक जेल में कैद में "भगवान", जानिए कैसे?
टिकारी। भगवान के थाने में कैद होने की बात सुनकर आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिरकार कोई पुलिसवाला भगवान को कैसे कैद कर सकता है। यह बात सुनने में जरुर अटपटा सा लग रहा होगा लेकिन सच्चाई यह कि जगत के पालनहार भगवान पिछले कई वर्षों से टिकारी थाने में कैद हैं। भगवान को कैद से मुक्ति दिलाने के लिए आज तक ना तो कोई समाजसेवी आया है और ना ही कोई प्रशासन का बड़ा अधिकारी।

आईए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि भगवान को कैदखाने में कैद होना पड़ा। आज से कई वर्ष पूर्व टिकारी सब्जी बाजार स्थित मटर शाह मंदिर के नाम से विख्यात ठाकुर वारी की मूर्तियां चोरों द्वारा चोरी कर ली गईं थी। भगवान की मूर्ति चोरी हो जाने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल कर चोरी की हुई मूर्तियां बरामद कर ली थी।
वहीं मूर्तियां बरामद हो जाने जाने के बाद थाने की तरफ से आज तक मूर्तियों को मंदिर में नहीं लौटया गया जबकि वो आज भी थाने के ही एक कमरे में कैद है। इस मामले को कई वर्ष बीत गए लेकिन आज तक न तो इस ओर किसी समाजसेवी का ध्यान गया और ना ही भगवान प्रेमियों का। यहां तक की मंदिर प्रबंधन समिति का भी ध्यान इसपर नहीं गया।












Click it and Unblock the Notifications