रिश्ता हुआ कलंकित: दादा ने भर दी पोती की मांग में सिंदूर, की छेड़खानी
पटना
(मुकुंद सिहं)। मानवता के साथ-साथ रिश्ते को भी शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश मे आया है। रिश्ते में दादा लगने वाले एक शख्स ने पोती की मांग में सिंदूर भर डाला और मौके से फरार हो गया। मामला नवादा के नारदीगंज थाना क्षेत्र की है। id="toptextpromo"> id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'>id='top-searched-articles'>पीड़िता की मांग भरने के दौरान उसने पीड़िता के साथ छेड़खानी भी की। दादा के इस काले करतूत की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी। घटना की सूचना के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे जहाँ पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोपी दादा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
मामला
दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। हालांकि अब तक मामले के आरोपी की गिरफ्तारी नही हो सकी है। पुलिस ने पीड़िता बच्ची को मेडिकल जांच के लिए नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद से पूरे ईलाके में सनसनी फैली हुई है।











Click it and Unblock the Notifications