Bihar: चोर तो पकड़ गए पर बीजेपी नेता गिर‍िराज सिंह उलझ गए, हो सकती है पूछताछ

bihar-njp
पटना। बिहार में राजनीत की पैठ भले ही मजबूत हो रही हो पर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने बीजेपी की पोल खोलकर रख दी है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज सिंह के घर से चोरी हुई नकदी और गहनों को पुलिस ने बरामद कर लिया है लेकिन इसके बाद वह एक नए विवाद में घिरते नज़र आ रहे हैं।

मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है जिनके पास से एक करोड़ पंद्रह लाख रुपये नकद, 600 अमेरिकन डॉलर, सोने और चांदी के गहने और छह मंहगी घड़ियां बरामद हुईं हैं। हिरासत में लिये गये लोगों में नवादा से सांसद गिरिराज सिंह का बाडीगार्ड, घरेलू नौकर, अपार्टमेंट का सिक्योरिटी गार्ड और उनका एक और साथी शामिल है।

पढ़ें- रेल बजट और बिहार

चोरों ने उस समय घर में घुसकर चोरी की जब सांसद दिल्ली गये हुए थे। पुलिस ने चोरी का मामला तो सुलझा लिया है लेकिन अब सवाल ये है कि गिरिराज सिंह के पास इतना पैसा आया कहां से व इसका हिसाब-किताब कहां है।

लोकसभा चुनाव के दौरान गिरिराज सिंह ने जो हलफनामा दाखिल किया था उसके मुताबिक उन्होंने अपनी संपत्ति दो लाख से कुछ अधिक बताई थी। अब जब 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के नेता की संपत्त‍ि ही सवालों के घेरे में है तो बीजेपी खेमे में भी जांच की आंच पहुंच सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+