बिहार के अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से 4 की मौत
पटना (मुकुंद सिंह)। सरकारी अस्पतालों का हाल तो किसी से छिपा नहीं है। सरकार चाहे लाख दावे करे या फिर व्यवस्था दुरुस्त करने की बात करे, लेकिन सच्चाई तो यही है कि इलाज के अभाव में मरीज या तो मौत की भेंट चढ़ जाते हैं या फिर जहां डॉक्टरों से मरीज फरियाद लगाते रहते हैं।
फिर से एक ऐसा ही मामला दरभंगा में देखने को मिल रहा है। अस्पताल की लापरवाही की वजह से मरीजों की जान चली गयी। दरअसल दरभंगा के DMCH के ICU वॉर्ड में ऑक्सीजन की कमी से 4 मरीजों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि आईसीयू में ऑक्सीजन की सप्लाई करनेवाला कर्मी समय पर नहीं आ सका, जिसके कारण मरीजों की मौत हो गयी। जब इस बारे में मरीजों के परिजनों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि रात के वक्त ऑक्सीजन की पाइप निकाल दी गयी थी और उसी की वजह से मरीज की मौत हो गयी।
पढें- बिहार की अहम खबरें
अस्पताल अधीक्षक से जब इस बारे में जब पूछा गया को उन्होंने इस बात से साफ कर दिया कि मरीज की मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई है। बल्कि उनकी हालत काफी नाजुक थी और उनके परिजनों को ये साफ कर दिया गया था कि इन्हें दूसरे अस्पताल में ले जाइए, लेकिन वे नहीं माने और मरीजों की मौत हो गयी। इसके साथ ही अधीक्षक ने फिर सफाई देते हुए कहा कि यदि ऑक्सीजन की कमी से ये मौत का मामला सामने आया है तो इस पर जांच की जायेगी।













Click it and Unblock the Notifications