बिहार: फिर उफन रही नदियां, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई सरकार
पटना। अभी कोसी के कहर की यादें धुंधलीं भी नहीं हुईं थीं कि अन्य नदियों ने राज्य में कोहराम मचाना शुरु कर दिया है। दरभंगा, पूर्वी चंपारण और नालंदा जिलों में नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और तटबंधों को तोड़ बाढ़ का पानी रेजीडेंशियल इलाकों में घुसने लगा है। बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम ज़ोरों पर शुरु कर दिया है।

- दरभंगा में कमला बाला ने तटबंधों को तोड़ा है वहीं पूर्वी चंपारण में गंधक भी खतरे के निशान के करीब बह रही है। वहीं नालंदा में पंचेन नदी में उफान के चलते हालात संभालना सरकार के लिए सिरदर्द पैदा कर रहा है। सुपौल में भी हालात बद से बदतर नज़र आ रहे हैं।
- आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि राहत कार्य शुरू हो गए हैं। राजनैतिक तौर पर कहा जा रहा है कि हवाई सर्वे पूरा होने के बाद ही स्थिति ही साफ हो पाएगी और हम तभी कुछ कहा जा सकता है।
पढ़ें- मांझी का बेटा 'भंवर' में
जल संसाधन मंत्री विजय कुमार ने कहा कि दरभंगा और पूर्वी चंपारण में तटबंधों में टूटने का कारण प्रशासनिक लापरवाही जिम्मेदार है। इलाके के लोगों को उम्मीद है कि जब उनके प्रतिनिधि गठबंधन की गांठ मजबूत कर लेंगे तो उनकी दिशा और दशा पर भी गौर करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications