बिहार में देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका फरार
पटना। बक्सर जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सती घाट के पास सेक्स रैकेट चलाए जाने की घटना का भंडाफोड़ हुआ है। इस दौरान पुलिस के आने की भनक लगते ही रैकेट की संचालिका पूजा मौके से फरार होने में कामयाब हो गयी।

गौरतलब है कि इसके पूर्व नगर के सिविल लाइन स्थित किराए में मकान के एक मकान पर गत 9 अप्रैल को सिलाई सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा चलाने के आरोप में दो युवकों के साथ संचालिका पूजा समेत एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद साक्ष्य के अभाव मे संचालिका को मुक्त कर दिया गया था।
पढ़ें- शराब बंदी के बाद एक और नशे पर लगेगा बैन
उक्त गिरफ्तारी के बाद मामले का भंडाफोड़ हो जाने के बाद संचालिका ने सती घाटी स्थित किराए के मकान पर फिर से देह व्यापार शुरू कर दिया। इस दौरान लगातार मोहल्ले में बाहरी लोगों की आवाजाही को देख स्थानीय लोगों को संन्देह हुआ, जिसके बाद पुलिस को दी गई सूचना के आलोक में पुलिस द्वारा महिला के किराए के मकान पर छापेमारी की गई।
पुलिस के आने की भनक लगते ही सेक्स रैकेट की संचालिका पूजा मौके से फरार हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए नगर थाना अध्यक्ष राघव दयाल ने बताया की छापेमारी के दौरान संचार का मौके से फरार हो गयी। साथ ही इस दौरान ली गई तलाशी मे मौके से कईआपत्तिजनक सामान बरामद किये गये हैं।












Click it and Unblock the Notifications