पिता की सर्विस रिवाॅल्वर बनी बेटे के लिए काल
पटना के फुलवारी शरीफ के बिड़ला कॉलोनी में बुधवार को एक सिपाही के बेटे ने खेल-खेल में अपने पिता की सर्विस रिवाल्वर से गोली चला दी, जिससे एक पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फुलवारी शरीफ थाने में तैनात सिपाही परशुराम कुमार बेड पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर रखकर ड्यूटी पर जाने को तैयार हो रहा था, तभी उनका पुत्र प्रभात (12) उस रिवाल्वर को उठाकर खेलने लगा।

रिवॉल्वर से गोली चल गई जो सामने खड़े पड़ोसी के पांच वर्षीय बच्चे आर्यन को जा लगी। घायल अवस्था में आर्यन को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र राणा ने बताया कि इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications