अक्टूबर-नवंबर में होंगे बिहार विधानसभा चुनाव, 5 चरणों में डाले जाएंगे वोट: सूत्र
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर यहां राजनीतिक दल बड़ी तैयारियां कर रहे हैं तो वहीं चुनाव आयोग भी बिहार में सफल चुनाव कराने की तैयारी में जुटा हुआ हैं। हलांकि अब तक तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों की माने तो अक्टूबर-नबंवर में बिहार विधानसभा चुनाव कराए जा सकते हैं।

सूत्रों की माने तो बिहार में विधानसभा चुनाव पांच चरणों में कराए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग अक्टूबर और नवंबर माह में बिहार में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी में है। इसे लेकर पूरी तैयारी की जा रही है। हलांकि अक्टूबर-नबंवर बिहार में फेस्टिवल सीजन होता है। ऐसे में चुनाव कराना चुनौतियों से भरा होगा।
इससे पहले कहा जा रहा था कि चुनाव आयोग की तैयारी सितंबर माह में मतदान कराने की है, लेकिन बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ का खतरे तो देखते हुए तारीखे आगे बढ़ाई जा सकती है। माना जा रहा है कि मतदान अक्टूबर के मध्य में शुरू करने की तैयारी है और नवंबर तक चलेगा।
गौरतलब है कि 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इससे पहले 2010 के बिहार विधानसभा चुनाव 6 चरणों में कराए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications