'हम' ने जारी की चुनावों के लिए लिस्ट, मखदूमपुर से लड़ेंगे पूर्व सीएम मांझाी
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हिंदुस्तान अवाम मोरचा (हम) ने शुक्रवार को 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी खुद मखदूमपुर से चुनाव लड़ेंगे।
जेडीयू का दावा: बिहार चुनाव के ऐलान से पहले पीएम मोदी और ओवैसी ने की थी सीक्रेट मीटिंग
जबकि उनके बेटे संतोष मांझी कुटुंबा से प्रत्याशी बनाये गये है. वही, हम के प्रमुख नेता शकुनी चौधरी तारापुर से और उनके बेटे राजेश कुमार उर्फ रोहित खगड़िया से पार्टी के उम्मीदवार बनाये गये है। इसके साथ ही जदयू के बागियों को हम ने उन्हीं की सीट पर टिकट दिया है।
किन उम्मीदवारों को कहां से मिला टिकट-
- मखदुमपुर- जीतन राम मांझी
- कुटुंबा- संतोष कुमार सुमन (जीतन राम मांझी के बेटे)
- तारापुर- शकुनी चौधरी
- खगड़िया- राजेश कुमार उर्फ रोहित
- फुलवारी शरीफ- राजेश्वर मांझी
- कांटी- अजीत कुमार
- सुरसंड- शाहिद अली खां
- दरभंगा ग्रामीण- नौशाद आलम
- महुआ- रविंद्र राय
- घोसी- राहुल कुमारज
- वैशाली- वृषिण पटेल
- टेकारी- अनिल कुमार सिंह
- हथुआ- महाचंद्र प्रसाद













Click it and Unblock the Notifications