शार्ट सर्किट से लगी लालू के घर में आग, लेकिन बाहर वालों को बता रहे हैं जिम्मेदार: नीतीश

दरअसल लालू प्रसाद वापस लौटे 9 विधायकों के साथ विधानसभा की ओर मार्च निकाली और विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी के घर पर पथराव किया। आरजेडी के इस आचरण को 'हुल्लड़' करार देते हुए नीतीश ने कहा कि लालू की पार्टी में भगदड़ मची है, तो उसे संभालना चाहिए।
इसके लिए दूसरे किसी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराने से उनकी कमजोरी पर पर्दा नहीं पड़ जाएगा। गौरतलब है कि आरजेडी के 13 विधायकों ने बगावती रुख अपनाते हुए पार्टी से अगल होने का फैसला किया था, लेकिन बाद में नके 9 विधायक वापस पार्टी में लौट आए।












Click it and Unblock the Notifications