पांचवां चरण- मधेपुरा में भाजपा के सामने क्या है मुश्किल!

पटना (मुकुंद सिंह)। बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के चुनाव में यादवों का गढ़ माने जाने वाले मधेपुरा के चारों विधानसभा सीटों पर वर्तमान में तीन सीटों पर जदयू तथा एक मात्र मधेपुरा सीट पर राजद का कब्जा है। जिले में भाजपा का स्कोर शून्य है। भाजपा के लिये इस बार भी यहां खाता खोलना मुश्किल लग रहा है। ऐसा इसलिये क्योंकि लालू यादव, शरद यादव और सांसद पप्पू यादव ने अपने-अपने दिग्गज उम्मीदवारों को यहां उतारा है।

पढ़ें- बिहार की वो जगह जहां महिलाएं बदलेंगी समीकरण

मधेपुरा में क्या है खास?

  • मधेपुरा जिले में चार विधानसभा क्षेत्र हैं- बिहारीगंज, सिंहेश्वर(सु), मधेपुरा और आलमनगर।
  • यहां की सभी चारों सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय होता नजर आ रहा है।
  • एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों को अपनी ही पार्टी के नेताओं से भितरघात का खतरा बना हुआ है।
  • चार में से दो सीटों पर लोजपा और हम ने अपना उम्मीदवार उतार रखा है। वहीं भाजपा को आलमनगर तथा सिंहेश्वर दी गई हैं।
  • महागठबंधन की ओर से जदयू तीन पर और एक मधेपुरा सीट से राजद चुनाव लड़ रही है।
  • पप्पू यादव ने अपने पार्टी के उम्मीदवार चारों सीटों पर खड़े किये हैं।

बिहारी गंज में त्रिकोणीय मामला

बिहारीगंज में का प्रतिनिधित्व पिछले दो टर्म से जदयू की रेणू कुमारी कुशवाहा करती आ रही थीं, लेकिन इस बार रेणू कुशवाहा भाजपा में चली गईं, जो समस्तीपुर विधानसभा से अबकी बार भाजपा की प्रत्याशी बन चुनाव लड़ी हैं। इसलिए इस बार महागठबंधन के जदयू ने नये प्रत्याशी के रूप में निरंजन कुमार मेहता को उतारा है, जबकि भाजपा ने डॉ. रविन्द्र चरण यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है।

डॉ. रविन्द्र चरण का यह गृह विधानसभा क्षेत्र है। राजद शासनकाल में वे लगातार 15 साल तक यहां का प्रतिनिधित्व कर चूके हैं, साथ ही सूबे में जब राजद की सरकारी थी उस समय वे सरकार में मंत्री भी रहे हैं। सांसद पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी से श्वेत कमल उर्फ बौआ जी भी चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में यहां का मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है।

यहां से कुल 15 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,84,106 मतदाता हैं। जिसमें 20 हजार के करीब उच्च वर्ग के मतदाता हैं। इसके अलावा सबसे ज्यादा 90,000 यादव, 38,000 मुस्लिम, 3,000 कुर्मी, 10,000 कोइरी, 55,000 अति पिछड़ा, 40,000 हरिजन और 31,000 वैश्य मतदाता हैं।

क्या चल रहा सिंहेश्वर (सु) विधानसभा क्षेत्र में

इस सीट पर फिलहाल जदयू का कब्जा है। जदयू के रमेश ऋषिदेव यहां से सीटिंग विधायक हैं। पिछले तीन चुनावों में लगातार यहां से जदयू को जीत मिलते आ रही है। इस बार भी जदयू ने रमेश ऋषिदेव को ही मैदान में उतारा है। एनडीए की ओर से 'हम' ने मंजू देवी को अपना प्रत्याशी बनाया है। राजद के पूर्व विधायक अमित कुमार भारती यहां से जन अधिकारी पार्टी के उम्मीदवार है। ऐसे में यहां का भी मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है। यहीं से कुल 11 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

इस विधानसभा क्षेत्र में कुल 2,70,494 मतदाता हैं। जिसमें 1,40,854 पुरुष और 1,29,631 महिला मतदाता शामिल हैं।क्या बदले हुए समीकरण के तहत यादव बहुल इस जिले में अबकी बार महागठबंधन अपने इस गढ़ को बचा पाने में कामयाब होते या फिर वर्तमान एनडीए इस जिले में अपना खाता खोलने में सफल होती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+