बिहार टॉपर्स घोटाला: सामने आई रूबी राय की कॉपी, लिखे थे 101 बार फिल्मों के नाम

पटना। तीन महीने बाद बिहार टॉपर्स घोटाले में एक नया मोड़ आया है। इंटरमीडिएट की परीक्षा में आर्ट्स की टॉपर रही रूबी राय की कॉपी (Answer sheet) सामने आई है। इस कॉपी में रूबी ने 101 फिल्‍मों के नाम लिखे थे।

Experts Wrote Bihar Controversial Topper Ruby Rai's Copy

हिंदी की कॉपी में रूबी ने 300 बार तुलसीदास जी लिखा था। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में तैयार की गई एक रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है और एसएसपी मनु महाराज ने इसे कंफर्म भी किया है। इतना ही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि रूबी राय की कॉपी बदल दी गई थी और किसी एक्सपर्ट ने रूबी के लिए जवाब लिखे थे।

एसएपी मनु महाराज के मुताबिक रूबी राय ने अंग्रेजी की कॉपी में हिंदी में भी कुछ लिखा था। वह एग्‍जाम सेंटर पर सिर्फ वक्त काटने के लिए जाती थी।

कैसे होती थी कॉपियों की बदली?

एसएसपी मनु महाराज के मुताबिक एग्जाम हॉल में ड्यूटी दे रहे टीचर सभी बच्चों की कॉपियां स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करा देते थे। इसके बाद शिक्षा माफिया स्ट्रॉन्ग रूम से चुनिंदा स्टूडेंट्स की कॉपियां निकलवा कर अपने साथ ले जाते थे।

किसी अज्ञात जगह पर ये लोग एक्सपर्ट से कॉपी लिखवाते थे। एक एक्सपर्ट ब्लैकबोर्ड पर जवाब लिखता था और बाकी लोग उसको कॉपी में लिखते थे। सभी कॉपियां लिखने के बाद माफिया एक्सपर्ट की लिखी कॉपियां फिर से स्ट्रॉन्ग रूम में जमा करा देता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+