रामकृपाल यादव ने छोड़ा लालू का साथ, बेटी मीसा ने कहा चाचा कर रहे हैं नौटंकी

दरअसल वो पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार नहीं बनाए जाने से नाराज थे। लालू के काफी करीबी होने के बावजूद भी अपनी पसंद की पाटलिपुत्र सीट नहीं मिलने से वो नाराज थे। राजद के राज्यसभा सदस्य रामकृपाल यादव ने कल पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती के वहां से चुनाव लड़ने के आग्रह को स्वीकार करते हुए कहा था कि अगर लालू जी को यह स्वीकार है, तो वे उन्हें सूचित करें।
Did You Know: 2004 में सीपी ठाकुर को हराने वाले रामकृपाल यादव 4 बार सांसद रहें।
दरअसल लोकसभा चुनाव के लिए लालू प्रसाद यादव ने बड़ी बेटी मीसा भारती को पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। पटना सीट से रामकृपाल यादव चार बार प्रतिनिधित्व रह चुके हैं। बावजूद इसके उन्हें टिकट नहीं दिया गया। कर चुके। रामकृपाल पिछले लोकसभा चुनाव में जदयू उम्मीदवार रंजन यादव के हाथों पराजित हो गए थे। जिसके कारण पार्टी ने उन्हें इसबार टिकट नहीं दिया। इसी बात से नाराज होकर उन्होंने पार्टी छोड़ दी। खबर ये भी आ रही है कि वो जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं। वहीं रामकृपाल यादव के पार्टी छोड़ने पर लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा ने कहा कि कल रामकृपाल जी के घर पर उनसे मिलने मैं निजी स्तर पर गई थी, पार्टी की ओर से नहीं भेजी गई थी। वह घर पर रहते हुए मुझसे नहीं मिले। उन्होंने मेरी भावनाओं का नहीं समझा।
इस मामले पर जानकारी लेने के लिए जब हमने रामकृपाल यादव से फोन पर बात करने की कोशिश की तो उन्होंने अपना फोन स्वीट ऑफ कर लिया। कई बार कोशिश करने के बावजूद भी उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो पाया। जब हमने उनके करीबियों से संपर्क की और उनसे इस बारे में जानने की कोशिश की तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
Did You Know: पटना लोकसभा सीट से 4 बार सीट चुके रामकृपाल यादव पिछले चुनाव में जेडीयू की रंजना कुमारी से हार गए थे।












Click it and Unblock the Notifications